Breaking News

नहीं करें यात्रा में लगेज की फिक्र सपर के दौरान आपके सामान का बोझ उठाएगा, रेलवे घर से स्टेशन व फिर घर तक पहुंचाएगा आपका सामान


प्रयागराज। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक कई अहम कदम उठाए हैं। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे अब सामान के बोझ उठाने की समस्या से छुटकारा दिलाने की तैयारी कर रहा है। भारतीय रेलवे ऐसी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है जिससे आपका सामान आपके प्रस्थान स्थल से ट्रेन की सीट तक पहुंचेगा। रेलवे की इस सुविधा का नाम एंड टू एंड लगेज सर्विस है।

इस सर्विस से ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को घर अथवा प्रस्थान स्थल से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर अथवा गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के तनाव से छुटकारा मिलेगा। बता दें कि यात्रियों को वेबसाइट के माध्यम से अपने सामान की बुकिंग करनी होगी। लगेज के साइज और वजन से संबंधित जानकारी देनी होगी। जिसके अनुसार सर्विस चार्ज लगेगा

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले इस सर्विस की शुरुआत की गई है। उम्मीद की जा सकती है कि आगामी दिनों में भारतीय रेलवे के सभी स्टेशनों पर ये सर्विस दी जाए। वहीं, रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) जल्द हीअपनी ई-कैटरिंग सेवाओं को फिर से शुरू करेगा, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 से ई-कैटरिंग सेवाओं को स्थगित रखा गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से भी अनुमति मिल गई है। बताया जा रहा है कि शुरू में लगभग 250 रेलगाडिय़ों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

 

 

 

No comments