इविवि: माह के अंत तक आएगा क्रेट का रिजल्ट. 17 जनवरी को शहर के 14 केन्द्रों पर कराई गई थी परीक्षा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2020) का परिणाम फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। मूल्यांकन भी लगभग पूरा हो चुका है। हिंदी का परिणाम कोर्ट का फैसला आने के बाद जारी किया जाएगा। इसके पीछे यह वजह है कि पिछले वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में अभी पेच फंसा है। यह जानकारी क्रेट-2020 के को-ऑर्डिनेटर प्रो. आईआर सिद्दीकी ने दी है।
इविवि समेत संघटक कॉलेजों में विभिन्न विषयों में पीएचडी के लिए इविवि प्रशासन ने 28 जुलाई से आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर तय की गई थी। कुल 625 सीटों पर प्रवेश के लिए 17 जनवरी को शहर के 14 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। इसमें 203 इविवि और बाकी सीटों पर कॉलेजों में प्रवेश दिया जाना है। उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (मुविवि) ने बाद में परीक्षा कराने के बाद परिणाम भी जारी कर दिया। जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का परिणाम नहीं जारी किया जा सका। इविवि का परिणाम जारी होने का छात्र इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्द पूरा हो जाएगा क्योंकि मूल्यांकन पूरा हो चुका है।


No comments