Breaking News

भाषा को लेकर बेहतर हो छात्रों की समझ, गणित की बेहतर समझ और रुचि बढ़ाने के मानक तय, स्कूलों में मिशन प्रेरणा फ्लैगशिप कार्यक्रम का आगाज


प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों में मिशन प्रेरणा फ्लैगशिप कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत कक्षा एक से पांच तक के सभी छात्र-छात्राओं को 2022 तक आधारभूत लर्निंग का लक्ष्य प्राप्त करना है। उसी क्रम में बेसिक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासनादेश जारी किया गया है। इसमें फाउंडेशन लर्निंग गोल शामिल किए गए हैं।

विद्यार्थियों की समझ भाषा को लेकर बेहतर हो। इसके लिए मानक कक्षावार बनाए गए हैं। कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए एक सूची बनाई गई है जिसमें से पांच शब्द छात्र-छात्राएं पहचान लें। कक्षा दो विद्यार्थी 20 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से बढ़ लें। कक्षा तीन के विद्यार्थी 30 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढऩे की क्षमता विकसित करें। कक्षा चार के विद्यार्थियों के लिए मानक बनाया गया है कि छोटे पैराग्राफ को पढ़कर 75 प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर दे सकें। कक्षा पांच के विद्यार्थी बड़े पैराग्राफ को पढ़ सकें और 75 प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम बनें।

विद्यार्थियों में गणित को लेकर बेहतर समझ हो और उनकी रुचि बढ़े इसके लिए भी मानक तय हैं। कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए तय किया गया है कि सूचीबद्ध किए गए अंकों में से पांच को छात्र-छात्राएं असानी से समझ पाएं। कक्षा दो के विद्यार्थी जोड़ घटाव करने में सक्षम हों। 75 प्रतिशत अंक के सही जवाब भी दे सकें। यह जोड़ घटाना एक अंकीय होगा। कक्षा तीन के लिए भी जोड़ घटाना का मानक है। फर्क यह है कि यह हासिल वाले होंगे। कक्षा चार के विद्यार्थियों को गुणा में दक्ष होने का मानक तय है। उन्हें 75 प्रतिशत प्रश्नों के सही जवाब देने चाहिए। कक्षा पांच के विद्यार्थियों के लिए भाग में दक्षता का मानक है।

No comments