Breaking News

कौडिहार में कृत्रिम अंग,सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन

प्रयागराज ब्यूरो। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विकास खण्ड परिसर कौडिहार  में वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विक्रमाजीत मौर्य विधायक, विधानसभा क्षेत्र फाफामऊ, प्रयागराज के कर-कमलों द्वारा दिव्यांगजनों को 21 ट्राईसाइकिल, 11 कान की मशीन, 06 व्हील चेयर एवं 07 ब्लाइण्ड स्टिक, 04 एम0आर0 किट 02 जोडी वैषाखी एवं 28 विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नन्द किशोर, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, कौडिहार एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। http://dlvr.it/RsxlvF
http://dlvr.it/Rt1lTC

No comments