High Court Allahabad : सुनवाई व्यवस्था मे बदलाव, पुरानी व्यवस्था बहाल
इAllahabad हाईकोर्ट मे मुकद्दमो की सुनवाई व्यवस्था मे बदलाव किया गया है।जो 22फरवरी से लागू होगा।मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर द्वारा जारी आदेशानुसार दैनिक वाद सूची (डेली काज लिस्ट) का प्रसारण अगले आदेश तक स्थगित रहेगा।पुराने मुकद्दमे अतिरिक्त वाद सूची (एडिशनल काज लिस्ट)मे प्रकाशित होगे।
बुधवार को पुराने मुकद्दमे ही सुने जायेगे।जमानत अर्जियो पर यह लागू नही होगा।इनकी प्रतिदिन सुनवाई होगी।बुधवार को सुने जाने वाले नये मुकद्दमे बृहस्पतिवार को सुने जायेगे।4दिसंबर 18व 16जनवरी 19की व्यवस्था बहाल कर ली गयी है।अब रिपोर्टिग विभाग याचिकाओ के दाखिले की खामियां दुरूस्त कराकर ही कोर्ट मे भेजेगा।अभी तक कोरोना संक्रमण के चलते खामियो के बावजूद याचिकाए कोर्ट मे भेज दी जाती थी।इसमे बदलाव किया गया है।मुकद्दमो की सुनवाई के लिए अर्जेन्सी अर्जी देने की आवश्यकता नही होगी।अपने टर्म पर मुकद्दमे सुने जायेगे।


No comments