Breaking News

SSC: सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2020 का Results जारी, सफल 28,201 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में होंगे शामिल

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीएपीएफ) एवं दिल्ली पुलिस के लिए सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2020 के पेपर-1 का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में महिला वर्ग में 2239 एवं पुरुष वर्ग में 25,962 एवं कुल 28,201 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। पेपर-1 में सफल अभ्यर्थी सीएपीएफ की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से जानकारी दी जाएगी। एसएससी ने सीएपीएफ एवं दिल्ली पुलिस के लिए एसआई परीक्षा 23 से 25 नवंबर 2020 के बीच कराई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अंक वेबसाइट पर 3 से 24 मार्च तक उपलब्ध होंगे जबकि एसआई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की पेपर-1 की उत्तर कुंजी पांच मार्च से चार अप्रैल 2021 के बीच वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। http://dlvr.it/RtbGPP
http://dlvr.it/Rtf84Y

No comments