Breaking News

योगी सरकार में दबंगों के हौसले हुए बुलंद,बेसहारा महिला पर बरपाया कहर, तोड़ा आशियाना

प्रतापगढ़ । एक तरफ जहां सूबे की सरकार  गरीबों की मसीहा  बन रही है  वही उसी के शासनकाल में प्रतापगढ़ में  अपराधियों के हौसले  इतने बुलंद हैं कि अधिकारी शासन-प्रशासन के उनके आगे बने  नजर आ रहे हैं  ।जनपद में अपराधियों शराब माफियाओं और दबंगों का तांडव देखने को आए दिन लोगों को मिल रहा है पुलिस प्रशासन भी इनके आगे घुटने टेकते नजर आ रहे हैं ।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेनी का पुरवा ग्राम सभा पूरे बीरबल में दबंगों ने  गरीब महिला का आशियाना उजाड़ दिया और जमकर तांडव मचाया एवं महिला को लात घुसा से जमकर पीटा ।वर्षों से आबादी की जमीन पर घर बनाकर रह रही फातिमा बानो पत्नी चांद मोहम्मद  बेहद ही गरीब महिला है  जिसका पति गंभीर बीमारी से पीड़ित है ।  में उसके छोटे-छोटे 4 बच्चे भी रहते हैं आज सुबह करीब 9:00 बजे पड़ोस के ही कुछ दबंग में आकर टीन सेड को उखाड़ ते हुए

जान से मारने की धमकी देते हैं तांडव मचाया आस-पड़ोस के लोगों के जुटने पर मौके से फरार हो गए । घर के उजाले जाने से महिला व उसके चार बच्चों का रहने का  सहारा छिन गया ।मामले को लेकर महिला लालगंज कोतवाली एवं तहसील मे अफसरों को  शिकायती पत्र दी पर  कोई कार्यवाही अब तक नहीं हो सकी है। इस मामले में कोतवाल लालगंज का कहना है कि तहरीर मिली है जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

No comments