ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक युवक को एक किलोमीटर तक घसीटा , मौके पर हुई मौत
प्रातकाल एक्सप्रेस
प्रतापगढ़ । जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में बाइक एवं ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत में बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है । बाइक चालक के शव को 1 किलोमीटर तक घसीट ने की यह घटना बुढौ़रा मोड़ के पास आज सुबह हुई । रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा मोड़ पर ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक चालक अज्ञात युवक ट्रक के अंदर जा घुसा और ट्रक उसको 3 किलोमीटर दूर तक घसीटा पट्टी से रानीगंज की तरफ जा रही एक ट्रक से आज सुबह एक बाइक चालक युवक दोनों की टक्कर हो गई बाइक चालक युवक ट्रक के अंदर बाइक लेकर चला गया ट्रक चालक ने बाइक चालक के शरीर को घसीटते हुए बुढौ़रा मोड से भगवत गंज बाजार तक गया भगवत गंज बाजार में ट्रक द्वारा एक अन्य वाहन को साइड देते वक्त ट्रक में फंसा बाइक चालक सड़क किनारे जा गिरा जिससे बाजार वासियों में हड़कंप मच गया फिलहाल बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है आसपास के लोग एवं बाजार वासियों के झुकने के बाद सूचना पुलिस तक पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है वहीं ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया फिलहाल मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है ।रानीगंज थाना की पुलिस मौके वारदात पर मौजूद बाइक सुपर स्प्लेंडर है जिसका मोबाइल नंबर यूपी 72, 82 35 मृतक के बाइक को कब्जे में ले लिया है और छानबीन कर रही है तथा ट्रक को कब्जे में लेने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही हैं ।
http://dlvr.it/Rvvr1X
http://dlvr.it/Rvvr1X


No comments