Breaking News

प्रयागराज में 51 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ वीके सिंह विजयी, सपा प्रत्याशी को मिले 33 मत


प्रयागराज संवाददाता।  जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 51 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। विपक्षी प्रत्याशी सपा से मालती यादव को 33 मत ही मिले है। चुनाव अधिकारी व जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने परिणाम की घोषणा कर दी है। विजयी प्रत्याशी डॉ वीके सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है।

84 सीटों वाले जिला पंचायत सदन में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। अपराहन 3 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान जिला पंचायत के सभी सदस्यों ने मतदान किया। सभी का मतदान वैध रहा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। 4ः 30 बजे तक मतगणना फाइनल हो गई और परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम की घोषणा होते ही भाजपाइयों में जश्न मनाया। जबकि सपाई हंगामा करते रहं। सपाइयों ने धांधली का आरोप लगाते हैं नारेबाजी की।

उधर मतगणना स्थल के बाहर समाजवादी पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका पर जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से जमकर धक्का मुक्की हुई इस दौरान हंगामा करने वाले सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेटिंग तोड़ दी और जमकर नारे बाजी की। सपा के लोगो का कहना है कि चुनाव में पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही हैं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

जिला पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा, इसका फैसला शनिवार की शाम तक हो जाएगा। अध्यक्ष पद चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से जिला पंचायत कार्यालय परिसर में मतदान शुरू हो चुका है। मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा। उसके बाद मतों की गणना शुरू हो जाएगी और पूरी गणना होने तक चलेगी। मतदान कराने के लिए प्रयागराज जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके प्रेक्षक भी प्रयागराज आ चुके हैं।

चुनाव में व्यवधान डालने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रेक्षक बनाए गए अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार ने मतदान और मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया। यह चुनाव उनकी निगरानी में होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होगा और इसमें व्यवधान डालने वालों को कार्रवाई की जाएगी। 


No comments