Breaking News

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर राजा भैया की पार्टी का कब्जा

प्रतापगढ़ ब्यूरो । जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने जीत हासिल की है। शनिवार को हुए चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी देवी पटेल ने 40 मत पाकर जीत दर्ज की है।




पूरे दिन हंगामे और विरोध के बीच सभी 57 जिला पंचायत सदस्यों में से 51 ने ही मतदान किया। तीन बजे के बाद मतों की गणना हुई। जिसमें 40 मत जनसत्ता दल लोतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी माधुरी देवी पटेल को मिले। चुनाव का बहिष्कार करते हुए भाजपा की उम्मीदवार क्षमा सिंह ने मतदान नहीं किया, उन्हें सिर्फ तीन वोट मिले। सपा प्रत्याशी अमरावती देवी यादव को छह वोट प्राप्त हुए। दो मत अवैध घोषित हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम ने विजयी प्रत्याशी माधुरी देवी को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद उन्हें राजा भैया की कोठी भेजा गया।

चुनाव में व्यवधान डालने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रेक्षक बनाए गए अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार ने मतदान और मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया। यह चुनाव उनकी निगरानी में होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होगा और इसमें व्यवधान डालने वालों को कार्रवाई की जाएगी। 

अपर पुलिस अधीक्षक से नोकझोंक, मतदान रुका


भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह और उनके समर्थकों को समझाने एसपी (पूर्वी) सुरेंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उनसे समर्थकों से नोकझोंक हो गई। उन्हें वापस लौटना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों का कहना है कि डीएम और एडीजी इस्तीफा दें। दोनों अधिकारी शुरू से ही उनकी शिकायतों को नहीं सुन रहे हैं। हंगामे के दौरान मतदान प्रक्रिया ठप हो गई थी।

भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह मंत्री मोती सिंह से मिलीं


एसओ जेठवारा के रोकने पर बढ़नी मोड़ पर भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी क्षमा सिंह और उनके पति पप्पन सिंह धरने पर बैठ गए थे। वहां से भाजपा पदाधिकारियों के शांत कराने के बाद मतदान स्थल अफीम कोठी पहुंचते ही सबसे पहले प्रत्याशी क्षमा सिंह के पति पप्पन सिंह सदर ब्लाक में बैठे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पास पहुंचे। उनसे सारी बात बताई पर मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की। यहां से भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक अफीम कोठी के गेट पर जा पहुंचे और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया था। पुलिस ने अफीम कोठी का मुख्य द्वार पर बंद कर दिया। भाजपा के पदाधिकारी स्थिति संभालने में लगे रहे।


No comments