बेरोजगारी व महगाई को लेकर मेजा तहसील मुख्याल पर प्रगतिशील समाज पार्टी एक दिवसी धरना प्रदर्शन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
मेजा प्रयागराज। देश भर मे लगातार बढ़ती महगाई व बेरोजगारी को लेकर आवश्यक दैनिक उपयोग करने वाली वस्तुओ की बढ़ती कीमतो पर तत्काल लगाम लगाने के लिये प्रगतिशील समाज पार्टी तत्वावधान में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मेजा रेनू सिह के माध्यम से ज्ञापन सौंपा कहा कि देश की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोगो का जीवन बद से बदतर बना रख दिया है क्यो कि महगाई आसमान छू रही है नवीन बिद्यार्थी ने कहा कि बेरोजगारी का आलम इस कदर बढ गया है कि बेरोजगार युवा आत्मघाती कदम उठाने से भी परहेज नही कर रहे हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता च े चपार्टी के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव ने कहा की भाजपा सरकार युवाओ को रोजगार देने के वादे पर सत्ता मे आई किन्तु सत्ता मिलते ही युवाओ को ठेगा दिखा दिया कहा कि देश के भविष्य को सवारने का बीडा युवाओ पर होता है लेकिन हमारे देश के युवाओ के योग्यता का सही से इस्तेमाल न होने से देश का विकास अधर मे रहेगा सरकार एक तरफ विकास की बाते करती है तो दूसरी ओर युवा सड़को पर रोजगार के लिए लाठिया खाने को मजबूर है प्रगतिशील स्टूडेंट्स यूनियन आफ ईडिया के जिला संयोजक नवीन बिद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सरकार मे बेरोजगारी के सारे रिकार्ड तोड दिए है तो दूसरी तरफ महगाई ने भी नया रिकार्ड कायम किया इन दोनो रिकार्ड के कायम होने से आम जनता पर महगाई का जो सितम ढा रहा है वह किसी से छुपा नही है योगी मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए श्री बिद्यार्थी ने कहा कि युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड किसी भी कीमत पर बर्दाश नही किया जाऐगा उन्होने कहा कि आने वाले बिधान सभा चुनावो मे भाजपा को जनता सबक सिखाएगी मौके पर मौजुद रहे अजय कौशिक अम्बुज मौर्य विनय सिंह सतीश कुशवाहा बसत कनौजिया आदी लोग मौजुद रहे।


No comments