सोने व चांदी आभूषण के ब्यापारी रामराज सोनी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
प्रातःकाल एक्सप्रेस
करछना प्रयागराज । करछना थाना व तहसील क्षेत्र के रामराज सोनी पुत्र दुधनाथ सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी बरदहा करछना में सोना चांदी आभूषणों के दुकानदार थी वह अपने निजी मकान में ज्वेलरी की दुकान चलाते थे!और साइड विजनेस में बालू और ईट की सप्लाई भी करते थे!और आज रात्रि 8 बजे के लगभग बाइक सवार बदमाश आये और तड़ातड़ गोलियों से रामराज सोनी 45 वर्ष को सीने में कई वार करने के बाद मौके से फरार हो गये गोलियों की आवाज सुनकर अगल बगल के लोग आये तो देखा की खून से लतफत रामराज सोनी गिरे पड़े है और गोली मारने वाले बदमाश फरार हो चुके थे उनको कोई देख नहीं पाया और तब तुरंत ही रामराज सोनी को इलाज के लिए शहर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही वह दम तोड़ दिये और वापस घर लाया गया !जैसे ही घटना की सूचना करछना थानाध्यक्ष को मिली अपने हमराहियो के साथ बरदहा पहुँच कर जांच पड़ताल किया तो लोगों ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने रामराज सोनी के सीने में गोली मारकर फरार हो गये है तो घटना की सूचना प्रयागराज पुलिस अधीक्षक व एस.एस.पी जमुना पार सौरभ दीक्षित को हुई तो वह सीधे 10 बजे रात्रि के लगभग बरदहा गाँव घटना स्थल पर पहुँच कर जायजा लिए और पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ किया तो परिवार वालों का रो रो कर हाल बुरा हो गया है और अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की जल्द ही कातिल को पकड़कर जेल भेजा जाऐगा! लाख मनाने पर भी पीड़ित परिवार कातिलों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे और शव को पोस्ट मार्टम के लिए नहीं जाने दे रहे थे तो एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि हमको शव का पोस्ट मार्टम कराने दीजिये मै जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर जेल भेजूंगा! तब पीड़ित परिवार के सदस्य माने और शव को मोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया! घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के बाद क्राइम ब्रांच,डागस्कवायड व फोरोंसेसिक विभाग को बुलाया गया और प्रशासन नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दिया है और जल्द ही कातिल पुलिस की गिरफ्त में होंगें।


No comments