Breaking News

कौशांबी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी कल्पना सोनकर दो मतों से विजयी, सपा का हंगामा


कौशांबी ब्यूरो।यूपी के कौशांबी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरी आंख की निगरानी में मतदान कराया गया। भाजपा व सपा के बीच कांटे का मुकाबला था। जीत के लिए 14 सदस्यों का मत पाना जरूरी जरूरी । मतगणना के बाद शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिला पंचायत में कुल 26 सदस्य हैं, जिसमें 25 सदस्यों ने मतदान किया। गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज होने के कारण एक सदस्य मतदान करने नहीं आया। एक मत अवैध घोषित हुआ। भाजपा प्रत्याशी कल्पना सोनकर को 13 व सपा प्रत्याशी बिजमा को 11 मत मिले। मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।

यूपी के कौशांबी जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट में मतदान कराया जा रहा है। भाजपा व सपा के बीच कांटे की टक्कर है। जनपद में कुल 26 जिला पंचायत सदस्य हैं। जीत के लिए 14 सदस्यों का मत पाना जरूरी है। भाजपा से कल्पना सोनकर व समाजवादी पार्टी से बिजमा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। मतदान को निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस तैनात है। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

कौशांबी के 26 वार्डों के सदस्य कर रहे मतदान


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार की सुबह 11 बजे से मतदान शुरू है जो तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। जिले के 26 वार्डों के सदस्य मतदान कर रहे हैं। पूरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में संपन्न होगी। ऐसे में कलेक्ट्रेट को पुलिस छावनी बना दिया गया है। यहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। कलेक्ट्रेट को जाने वाले सभी रास्ते पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर बंद कर दी गई है।

प्रतिष्ठा से जुड़ा जिपं अध्यक्ष का चुनाव

जिले में 26 जिला पंचायत सदस्य हैं। चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार है। जिले के तीनों विधायक व सांसद भाजपा के हैं। ऐसे में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कल्पना सोनकर पूरे जोश के साथ अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कौशांबी के हैं। ऐसे में उनकी जीत सभी के सम्मान से जोड़कर देखी जा रही है।

आज कयासों पर लग जाएगा विराम

दूसरी ओर सपा ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। उन्होंने विजमा देवी को मैदान में उतारा है। सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की संख्या ज्यादा नजर आने की बात कही जा रही है। वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। भाजपा व सपा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ पर आज विराम लग जाएगा। मतदान के बाद ही देर शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील

पुलिस ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में बदल दिया है। डायट मैदान की ओर से पूरी सड़क को बांस-बल्ली से कवर कर दिया गया है। इसी प्रकार विकास भवन की ओर से बैरीकेडिंग कर दी गई है। इससे कोई बिना पुलिस की मर्जी यहां नहीं आ सकता। सदस्यों के अलावा अन्य लोगों का प्रवेश कलेक्ट्रेट में प्रतिबंधित रहेगा।


No comments