Breaking News

अभिनेता आयुष्मान खुराना की झलक पाने को प्रशंसक बेकाबू, पुलिस ने कराया शांत


फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना सोमवार को एक फिल्म की शूटिंग के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उनके पहुंचने से पहले छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना सोमवार को एक फिल्म की शूटिंग के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उनके पहुंचने से पहले छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। प्रशंसक उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहे। इस दौरान भीड़ काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिने स्टार आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत की फिल्म की शूटिंग देखने के लिए लगी भीड़ को काफी मशक्कत के बाद फिल्म यूनिट के कर्मचारियों और पुलिस ने शांत कराया। इसके बाद नार्थ हाल के सामने फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। अनुभूति कश्यप की निर्देशित इस फिल्म में वह डॉ उदय गुप्ता का किरदार निभाएंगे।

इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी हैं। प्रयागराज से पहले टीम ने एक महीने के लिए भोपाल की यात्रा की थी। प्रयागराज पहुंचने से पहले अभिनेता आयुष्मान ट्वीट कर इस शूटिंग की जानकारी दी।


No comments