Breaking News

अमिलिया कलां ग्राम पंचायत की खस्ताहाल सड़के

प्रातःकाल एक्सप्रेस

मेजा प्रयागराज। उरुवा ब्लाक के अन्तर्गत राजस्व गांव अमिलिया कलां की कुशवाहा बस्ती की सड़कें अपनी बदहाली पर रो रही हैं। उक्त मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केन्द्र भी है। जिससे की स्कूली बच्चों सहित शिक्षकों और ग्रामीणों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज दिनांक 10/08/2021 की सुबह लोगों ने गांव के युवा समाजसेवी  शैलेश कुमार कुशवाहा को बुलाकर पानी और कीचड़ से भरे रास्ते को दिखाया। समाजसेवी ने बताया कि इस खस्ताहाल सड़क के संबंध में जिलाधिकारी और मेजा विधायक नीलम करवरिया जी को अवगत कराया गया है। और आश्वाशन मिला है कि जल्दी ही रास्ते का समाधान किया जाएगा जिससे की किसी को भी परेशानी न हो। 

आप को बता दें कि राजस्व गांव होने के बावजूद भी आज तक कुशवाहा बस्ती का संपर्क पक्के मार्ग से नही जुड़ सका है। गांव के लोगों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 900 आबादी वाला कुशवाहा बस्ती 10सालों से कीचड़ में फंसा हुआ है। जिससे की सभी राहगीरों को कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ता है। 

आए दिन कोई न कोई गिरकर चोटिल होता रहता है। जिससे बहुत गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि राजस्व गांव होने के बावजूद भी आज तक पक्के मार्ग से नही जोड़ा गया है। 

अगर हमारे कुशवाह बस्ती की इस समस्या का जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो हम सब ग्रामवासी मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में वोट का बहिष्कार करेंगे। और रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लेकर अपनी मांगों को पूरा करवाएंगे।


No comments