महंगाई मे लगातार हो रही मुल्य वृद्धि को लेकर सपा का हल्ला बोल प्रदर्शन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद कुँवर रेवती रमण सिंह के नेत्रित्व मे सिविल लाईन्स स्थित पत्थर गिरजाघर के पास धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे देश मे लगातार बढ़ रही महंगाई , पेट्रोल डीजल की मुल्यवृद्धि ,रसोई गैस के बढ़े दाम और रोज मर्रा के इस्तेमाल की चीजो के आसमान छूते दाम को लेकर विशाल धरना पर्दशन करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित 16 सूत्रिय मांग पत्र जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। लगभग तीन घन्टा चले पर्दशन मे सपा कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार के विरोध मे नारेबाजी करते रहे। हाँथों मे पेट्रोल डीजल रसोई गैस सब्जी व खाद्ध सामाग्री की मुल्य वृद्धि को भाजपा शासन की नाकामी गिनाते हुए पोस्टर लहरा कर जमकर विरोध किया। धरना स्थल पर रसोई गैस सिलेंडर को हाँथो मे उठा कर कई युवा जोश मे नारे लगा कर भाजपा शासन को महंगाई की देन बता कर मोदी और योगी सरकार पर जम कर प्रहार किया। ज्ञापन मे कहा गया की महंगाई चरम सीमा पर है सभी देशों मे पेट्रोल और डीजल सस्ते हो रहे है। इनकी कीमत आसमान छूती जा रही है इसे जीएसटी के अन्तर्गत लाया जाए। सरसों के तेल रिफाइण्ड तेल आदि घरेलू सामानो की कीमत आसमान छू रही है। जो किसानो से खरीद कर पूंजीपतियों के हाँथो बेची जा रही है। अब जब उज्जवला योजना (मुफ्त गैस कनेक्शन) का प्रचार प्रसार किया जा रहा है तो एक हजार रुपये प्रति रिफिल गैस मिल रही है। विद्युत दरो मे वृद्धि ,ध्वस्त कानून व्यवस्था,दिन दहाड़े लूट छिनैती और हत्या से प्रदेश का प्रत्येक जिला काँप रहा है। विश्वद्यालयों एवं महाविद्यालयों मे बेतहाशा फीस वृद्धि एवं छात्रो का उत्पीड़न चरम पर है ,विपक्षी पार्टियों व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही ,सड़को को गड्ढा मुक्त करने का झूठा आश्वासन, समाजवादी पेंशन बन्द कर गरीब महिलाओं के साथ अन्याय मेधावी छात्रों को लैपटाप देने की सुविधा समाप्त करने जैसे आरोप लगाते हुए राज्यपाल से जनता को न्याय दिलाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद कुँवर रेवती रमण सिंह, सै०इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव रवि, विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव,पूर्व विधायक गण राम कृपाल ,हाजी परवेज अहमद, सत्यवीर मुन्ना, गामा पाण्डेय , इसरार अन्जुम , विजय वैश्य , महेन्द्र निषाद ,मोईन हबीबी , दिनेश यादव ,कृष्णमूर्ति सिंह यादव ,किताब अली, माशूक अहमद, सै०मो०अस्करी आदि सैकड़ो सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


No comments