Breaking News

उत्तर प्रदेश क्याकिंग एवं कैनोइंग संघ प्रयागराज

प्रयागराज:  9 से 12 अक्टूबर 2021 को चंबा (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होने वाली जूनियर/ सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता का चयन/ट्रायल दिनांक 08/09/2021 को कीडगंज यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब प्रयागराज में प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग के (चीप कोच) श्री त्रिभुवन निषाद की देख-रेख में एकल पद्धति से ट्रायल लिया गया। ड्रैगन बोट ट्रायल में कुल 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया  जिसमें 27 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उक्त चयन/ट्रायल फिनीसिंग जज के रूप में संदीप गुप्ता क्रीड़ा अधिकारी मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज, गुलाबचंद एन. आई. एस. राम कुमार कोच उत्तर प्रदेश पुलिस टीम, आकांक्षा संजय श्रीवास्तव एन.आई. एस. सरिता निषाद सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी,  स्टार्टिंग पर नीरज निषाद एवं  प्रशांत श्रीवास्तव रहे। जिनके नाम इस प्रकार है। चयनित खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है।
नरेंद्र प्रताप सिंह,इंद्राज कुमार, युवराज सिंह यादव, सत्येंद्र सिंह यादव, उपेंद्र कुमार गौड़, दिलीप कुमार उपाध्याय, बृजमोहन यादव, निखिल कुमार यादव, सफल एंड्रू लाल,करण निषाद, विकास कुमार यादव, अश्वनी सिंह, शशि मिश्रा, सचिन यादव, रामशरण, इंद्रजीत यादव, अमित यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, राजू कुमार पासवान, हेमंत त्रिपाठी, विनोद कुमार, पीयूष निषाद व अंकित कुमार । सभी चयनित खिलाड़ी प्रातः 5:30 बजे से 9:00 बजे तक ( मुख्य कोच ) श् त्रिभुवन निषाद की देख-रेख में कोचिंग प्राप्त करेंगे। उक्त जानकारी  देव पाल सिंह (सचिव) उत्तर प्रदेश कयाकिंग कैनोइंग संघ द्वारा दिया गया है।

No comments