75 वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कोराव, प्रयागराज। कोरांव ब्लॉक परिसर में समूह सखी वीडियो के द्वारा 6 सितंबर से 12 सितंबर तक 75 वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व भारत सरकार के द्वारा संचालित स्टार्टअप ग्रामीण उधमिता कार्यक्रम का संचालन एस वी ई पी की मेंटर प्रिया वर्मा ने रैली व राष्ट्रगान के द्वारा किया। आजादी का अमृत महोत्सव में समूह की 20 महिलाओं को इस कार्यक्रम के द्वारा उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए सामुदायिक उद्यम निधि 3,45000 की धनराशि का आवटन किया गया। जिससे ये महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सबल बना सके । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाने के लिए समूह की महिलाओ को आगे बढ़ने के लिए 15 अगस्त को अपने उदबोधन में कहा था जिसके तहत कोरांव ब्लॉक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ये कार्यक्रम 12 सितम्बर तक विभिन्न प्रकार की गतिविधयों के साथ मनाया जाएगा समूह की महिलाओ के साथ। इस कार्यक्रम में ।क्व् पंचायत कोरांव, ब्लॉक मेंटर प्रिया वर्मा, डॉ शैलेन्द्र सिंह, विवेक, आशीष और बी आर सी व सी आर पी ई पी आदि उपस्थित रहे।


No comments