Breaking News

अनियंत्रित वाहन ने दो लोगों को टक्कर मारते हुए कुचल,दोनों की हालत गंभीर

 

प्रातःकाल एक्सप्रेस
कुंडा, प्रतापगढ़। तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने दो लोगों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे दोनों की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी से प्रयागराज ले जाया गया है। महेशगंज थानाक्षेत्र के लखपेड़ा कोटा गांव निवासी घनश्याम (24) पुत्र देवीलाल सरोज गुरुवार देर रात बाजार से घर लौट रहा था। इसी गांव का महरानीदीन सरोज (58) पुत्र मक्कू सरोज खेत से धान लेकर घर लौट रहा था। तभी सलवन प्रयागराज मार्ग पर आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दिया। दोनों सड़क पर गिरे तो वाहन उनको कुचलते हुए भाग निकला। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

No comments