दीप जलाकर दीपावली मेले का विधायक ने शुभारंभ
प्रातःकाल एक्सप्रेस
मऊआइमा, प्रयागराज। सरकार के निर्देश पर मऊआइमा टाउन एरिया स्थित मॉडल स्कूल में दीपावली मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक जमुना प्रसाद सरोज तथा एम एल सी सुरेंद्र कुमार चैधरी ने दीप जलाकर किया।
श्री ने बताया कि यह मेला 28 अक्टूबर से शुरू हो कर 4 नवंबर तक चलेगा, मेले में पूरे सफ्ताह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के खिलौने और खाने पीने की दुकानें लगी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईओ प्रदीप कुमार मिश्रा, चेयरमैन पति शोएब अंसारी, वरिष्ठ लिपिक हीरा लाल, मुदित खत्री, मोहम्मद आजम, आशीष कपूर तथा नगर पंचायत के कई सदस्य मौजूद रहे।

No comments