ऊंचडीह बाजार में बारह वर्षों बाद दशहरा का आयोजन
प्रातः काल एक्सप्रेस
उरुवा, प्रयागराज। उरुवा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा ऊंचडीह बाजार में बड़े उत्साह के साथ बाबा सत्य स्वर नाथ के दरबार में किसी कारण रामलीला स्थगित कर दिया गया था इस बार पुन राम लीला का आयोजन किया गया फिर से नई टीम का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष मानिक चंद मिश्रा के द्वारा रामलीला का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि नेहा संदीप कुमार मिश्रा प्रधान संघ उपाध्यक्ष पट्टी नाथ राय द्वारा फीता काटकर रामलीला का आयोजन कराया गया रामलीला समापन के बाद दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया दशहरे में हजारों की संख्या में लोगों ने मेले का लुप्त उठाया वहीं पर उपस्थित राजू शुक्ला सोना भवन को चिन्ता मढ़ी कुशवाहा ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। जेवनिया चैकी इंचार्ज आशीष कुमार चैबे एसआई दिनेश यादव ने अपने हमराहियों के साथ मुशतैद रहे जिसमें कोषा अध्यक्ष सर्वेश शुक्ला सुभाष केसरी गुड्डू मिश्रा जंगीलाल सेठ मनु कुमार मिश्रा राजेंद्र कुमार मिश्रा सुरेश चंद मिश्रा ननकू मिश्रा कल्लू पिपरा सरोज चंद मिश्रा अंबुज तिवारी चिंतामणि कुशवाहा मनोज कुशवाहा संजय कुशवाहा शालू मिश्रा गणेश मिश्रा संदीप मिश्रा भारी संख्या में समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे । हर वर्ष की भांति रामलीला हर साल उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

No comments