खबर का असर....बलरामपुर जिले में प्रातः काल एक्सप्रेस में छपी खबर का, एक बार फिर से हुआ बड़ा असर .... ग्रामीणों में जगी विकास की उम्मीद, अब पहुच सकेगी चार पहिएा गाड़ी
बतादें कि पहले चार पहिया वाहन भालू पानी तक नहीं पहुंच पाता था। अब भालू पानी तक चार पहिया वाहन पहुंच रहा है। जिससे ग्रामीणों में विकास की उम्मीद जग चुका हैं।
साथ ही वन विभग के टीम भी पहुँचे भालुपानी। वनमंडलाधिकारी बलरामपुर एवं उप वन मंडलाधिकारी राजपुर के द्वरा रेंज-शंकरगढ़,के उमको सर्किल के बीट-कोठली के दुरस्त ग्राम-भालुपानी में ग्रामीणों से मूलभूत सुविधा, सड़क, बिजली, पानी के संबंध में चर्चा किया गया।
वहीं ग्रामीणों ने कहा कि प्रातःकाल एक्सप्रेस अखबार से संवाददाता आये थे। जिसके बाद अब अधिकारी लोग आ रहे है। कवि साहब कभी नहीं आये थे लेकिन इस बार आये और पुरा यहां के समस्या को देख व पूछताछ करके गए। उम्मीद है कि अब हमारा समस्या समाधान होगा ।

No comments