Breaking News

सतर्कता जागरुकता सप्ताह का प्रमाणपत्र वितरण समारोह सम्पन्न


प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। राजर्षि टण्डन महिला महाविद्यालय संघटक इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत २६ अक्टूबर से लेकर दिनांक ०१ नवम्बर तक श्सतर्कता जागरुकता सप्ताहश् मनाया गया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ नमिता यादव ने बताया की उक्त सप्ताह के अन्तर्गत अन्तर्महाविद्यालयीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम २६ अक्टूबर से लेकर ०१ नवम्बर तक श्सतर्कता जागरुकताश् विषय पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। २७ अक्टूबर को श्जागरुकता गीतश् विषयक संगीत प्रतियोगिता ऑनलाइन मोड पर करायी गयी। २८ अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् दिनांक २९ अक्टूबर को साइबर क्राइम अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका विषय था श्अवेयरनेस प्रिवेंशन एंड प्रोटेक्शनश्। २९ अक्टूबर को ही क्रमशः हिन्दी निबन्ध, अंग्रेजी निबन्ध एवं प्रधानमन्त्री के नाम खुला पत्र इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ३० अक्टूबर को डिजिटल पोस्टर, हस्तनिर्मित पोस्टर और  स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रंजना त्रिपाठी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गये। उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की डॉ सुधा जायसवाल, डॉ कौमुदी श्रीवास्तव, डॉ नीलिमा सिंह, डॉ रेनू आनन्द, डॉ शमेनाज शेख, डॉ प्रताप बहादुर पटेल, डॉ प्रताप सिंह, डॉ प्रेमलता मिश्रा, डॉ प्रियंका शर्मा एवं रमाकांत यादव आदि शिक्षक, शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया। पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम का संचालन तथा संयोजन डॉ नमिता यादव ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र ,छात्राएं उपस्थित थे।


No comments