केंद्रीय मंत्री उमा भारती संग महापौर अभिलाषा ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव, माता पार्वती स्थित सभी के देवी-देवताओ के पूजन, अर्चन व किया रुद्राभिषेक
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। बहादुरगंज स्थित मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव, माता पार्वती स्थित सभी के देवी-देवताओ के पूजन, अर्चन व रुद्राभिषेक किया। इसके साथ मे प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी भी मौजूद रही । महापौर प्रयागराज द्वारा मंत्री उमा भारती को अंगवस्त्रम व माता तुसली का पौधा भेट कर अभिनन्दन किया। उमा भारती कुछ दिन पूर्व स्वप्न में मंदिर का दृश्य दिखाई दिया और भगवान शिव ने दर्शन दिए जिसके उपरांत मंत्री ने आज प्रयागराज आगमन पर अभिषेक किया ।इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ० विक्रम सिंह पटेल, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, क्षेत्रीय सदस्य युवा मोर्चा काशीक्षेत्र हर्ष केसरी, समाजसेवी अनूप अग्रवाल, रवि शुक्ला, कमल कुमार केसरवानी लाला, भानु दुबे, विवेक साहू, अमन द्विवेदी आदि लोग इस पावन अवसर के साक्षी बने ।

No comments