प्राथमिक विद्यालय उठगी की शिक्षक संकुल बैठक में पीपीटी व टीएलएम का प्रस्तुतीकरण निपुण भारत स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम सहित 24 एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तार से हुई चर्चा
राज्य स्तरीय चयनित पीपीटी का प्रस्तुतिकरण
प्रातःकाल एक्सप्रेस
नवाबगंज, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षा की नींव को शिक्षकगण लगातार सुदृढ़ करने में पूरी निष्ठा व समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जनपद प्रयागराज के बीएसए प्रवीण तिवारी व विकास खण्ड कौड़िहार प्रथम के खण्ड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा भी निरन्तर विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा में सुधार हेतु शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहते हैं, इसी परिपेक्ष्य में जनपद प्रयागराज के विकास खण्ड कौड़िहार प्रथम अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय उठगी में बुदौना शिक्षक संकुल की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें दो एआरपी जयसिंह, प्रभाशंकर, बुदौना शिक्षक संकुल के शिक्षक संकुल राजेश शुक्ल, ममता कुशवाहा,रचना केसरवानी,प्रज्ञा मिश्रा एवं पू. मा. वि. उठगी की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विनीता त्रिपाठी सहित सभी परिषदीय विद्यालयों से शिक्षकध्शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे , उक्त बैठक में एआरपी जयसिंह ने शिक्षक डायरी व प्रभाशंकर ने गणित किट पर विशेष चर्चा की, इस दौरान सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिवादन करते हुए जौनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय (स्फुरण) कार्यक्रम में सम्मानित होकर बेसिक शिक्षा प्रयागराज विशेषकर विकास खण्ड कौड़िहार प्रथम का गौरव बढ़ाने वाली शिक्षिका अनीता सोनकर ने सर्वप्रथम राज्य स्तरीय चयनित पीपीटी का प्रस्तुतिकरण किया,इस दौरान एआरपी, शिक्षक संकुल व उपस्थित सभी शिक्षकों ने प्रदेश में प्रयागराज के बेसिक शिक्षा का गौरव बढ़ाने पर उन्हें बधाई भी दी, तत्पश्चात प्रा. वि. उठगी की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रीना पाठक व उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा टीएलएम का प्रस्तुतिकरण किया गया.

No comments