Breaking News

पांच पुलिसकर्मियों सहित 39 पॉजिटिव, 18773 ने लगवाया टीका

Up Police Constable Recruitment 2021 Uppbpb Will Soon Release The Exam  Details For The 25000 Posts Of Police Constable Before Up Assembly  Elections 2022, Check Details Here - Up Police Recruitment 2021: 

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रतापगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जिले के अलग-अलग थानों में तैनात पांच पुलिसकर्मियों सहित 39 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 341 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 203 संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई। इसमें से 39 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के कुल 18773 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 5308 किशोर, 608 बूस्टर डोज व 12857 वयस्क शामिल रहे। इसकी पुष्टि करते हुए सीएमओ डा. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को मिले संक्रमितों को होम आइसोलेट कराया गया है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 213 हैं। होम आइसोलेट किए गए संक्रमितों की देखभाल के लिए चिकित्सक नामित किए गए हैं। इसके अलावा कोविड कमांड सेंटर से दिन में दो बार फोन कर संक्रमितों की सेहत के बारे में जानकारी ली जाती है।

No comments