Breaking News

गिरोह बंद तीन अपराधियों,पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

प्रातःकाल एक्सप्रेस

मऊआइमा,प्रयागराज। अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी के आदेश पर तीन आरोपितों के विरुद्ध मऊआइमा पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक विजय उर्फ गुड्डू पुत्र पारसनाथ निवासी खजुरहा थाना मऊआइमा ने गिरोह बना रखा है। वह अपने साथियों शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र मुन्ना लाल यादव निवासी धीरगंज, मानधाता प्रतापगढ़ तथा मीथुन सरोज पुत्र राकेश सरोज निवासी जगदीशपुर, कटरा गुलाब सिंह जेठवारा प्रतापगढ़ के साथ मिलकर विभिन्न अपराधों को अंजाम देता है। इनके खौफ से लोग इनके खिलाफ शिकायत करने से डरते हैं। जिलाधिकारी द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित करने के बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने विजय को पहले ही विभिन्न मुकदमों में जेल भेजा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मिथुन सरोज पुत्र राकेश सरोज निवासी जगदीशपुर, कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाई करके जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल मुख्य रूप से एस एस आई तारा चंद्र, एस आई संजय मौर्या तथा हमराही सिपाही रहे।

No comments