Breaking News

भ्रष्टाचार व झूठ का दूसरा नाम है भाजपा... डॉ० अलताफ अहमद


प्रयागराज। विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से डोर टू डोर सम्पर्क करते समय यह देखने को मिल रहा है कि जनता का अत्यधिक आक्रोश वर्तमान सरकार के खिलाफ है,
जिला मीडिया प्रभारी आप मोहम्मद नसीम ने बताया कि जनसम्पर्क में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जनता की गहरी नाराजगी देखी जा रही है क्योंकि इस पार्टी के नेता झूठ बोलने में बहुत माहिर हैं, ये जो कहते हैं उसे कभी नहीं करते और जो करते हैं उसे कभी प्रकट नहीं होने देते। शहर दक्षिणी के प्रत्याशी डॉ० अलताफ अहमद ने आज जनसम्पर्क के दौरान नारा लगवाया कि भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल केजरीवाल  उन्होंने शहर दक्षिणी के मतदाताओं से अपील किया कि ऐसी भ्रष्ट, झूठी व नफरतवादी सरकार से मुक्ति दिलाकर सही नीयति व सोच की सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने हेतु सभी लोग आगे आयें अन्यथा की स्थिति में देश व समाज का जो नुकसान होगा उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। आज शहर दक्षिणी के फतेहमियाँ का पूरा, अरैल, शिवनगर, महेवा, दरियाबाद, करेली, कीडगंज, अलीनगर आदि मुहल्लों में विभिन्न टीमों द्वारा चुनावी आचार संहिता का पालन करते हुये जनसम्पर्क हुआ।

No comments