अशोक गौतम बने प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी
प्रयागराज 24 जनवरी। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने बीएसपी संगठन में एकबार फिर उलटफेर करते हुए पूर्व राज्यमंत्री व प्रयागराज में सर्वसमाज में लोकप्रिय नेता अशोक गौतम को प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है। गौरतलब है कि पिछले दो महीने से प्रयागराज मण्डल में लगातार बहुजन समाज पार्टी में संगठन का बदलाव हो रहा है जिससे संगठन में अनिश्चितता का माहौल बनता जा रहा था। बसपा प्रमुख मायावती ने सभी मुख्य सेक्टर प्रभारियों को नए ढंग से जिम्मेदारी सौपी है ताकि बसपा के घोषित प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़ाकर जिताया जा सके। सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रयागराज मण्डल में संगठन में ब्यापक परिवर्तन करते हुए पूर्व राज्यमंत्री अशोक गौतम को प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है।
पूर्व राज्यमंत्री अशोक गौतम को प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष बाबूलाल भवरां, अभिषेक गौतम, अतुल कुमार टीटू,संदीप कुशवाहा, एड. रविन्द्र गांधी, एड. रामबृज गौतम, एड. रामचन्द्र वर्मा, हरिश्चन्द्र कुरील, एड. महेश प्रसाद, डा. एसपी सिद्धार्थ, जीडी गौतम, इंजी. आरआर गौतम, इंजी. माता प्रसाद, रामलाल बौद्ध, हीरालाल बौद्ध, हुबलाल, रामनरेश, भोला, अजेश प्रधान, गुलाब सिंह, इन्द्रजीत आदि ने बधाई दी।

No comments