फुट मार्च कर दिया शांति का संदेश
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कुंडा। पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मतदान को शांति पूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने को सोमवार को नगर में फुट मार्च किया। अर्धसैनिक बलों के साथ नगर में पैदल मार्च कर लोगो को संदेश दिया। संदिग्ध वाहनो की चेकिंग भी किया।
कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी सोमवार को दोपहर बाद नगर में फुट मार्च किया। नगर के सभी मुहल्लो में भ्रमण करते हुए अराजक तत्वों को शांति का संदेश दिया। मेन चैराहे से लेकर भगवन तिराहे तक सड़क की पटरी दुकाने लगाए दुकानदारो को भी सीमा में रहने के लिए सचेत किया। छोटे बड़े वाहनो की चेकिंग की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।

No comments