बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
प्रातःकाल एक्सप्रेस
रानीगंज। दोस्त को छोड़कर घर जा रहे बाइक सवार युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर बोलेरो को थाने उठा ले गई।
कोहड़ौर थानाक्षेत्र के रामापुर निवासी राजेश कुमार उर्फ पिंटू (26) पुत्र विजय बहादुर मेहनत मजदूरी का काम करता था। गुरुवार रात वह बाइक से अपने किसी दोस्त को रानीगंज क्षेत्र में छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय रात 10 बजे के आसपास पिरथीगंज बाजार में तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने राजेश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश के घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वाहन को थाने उठा लाई है। मृतक को दो बच्चे हैं। पिरथीगंज चैकी प्रभारी अमित द्विवेदी ने बताया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

No comments