मतदान के लिए वोटरों को किया जागरूक
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रतापगढ़। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित समारोह में डीएम डॉ. नितिन बंसल ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र जाकर वोट जरूर दें, मताधिकार का प्रयोग करना हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों को मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

No comments