गाँधी के सपनो के भारत के निर्माण के संदेश को लेकर सपा के लिए वोट मांगेगी महिलाएँ
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। महात्मा गाँधी की पुन्यतिथि पर सपा नगर कार्यालय पर सपा महिला सभा ने निर्णय लिया की गाँधीवादी तरीका अपनाते हुए महिलाएँ गाँधी जी के सपने के भारत निर्माण का संदेश लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने को घर घर जाकर प्रचार करेंगी। महानगर उपाध्यक्ष इसरार अन्जुम की अध्यक्षता व महेन्द्र निषाद के संचालन मे चैक महानगर कार्यालय पर गाँधी जी की पुन्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरान्त महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा रावत ने कमलेश केसरवानी का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। और गाँधी जी के सपनो के भारत निर्माण की शपथ दिलाते हुए समाजवादी सरकार बनाने को घर घर जन्सम्पर्क करने की जिम्मेदारी भी दी गई। इसरार अन्जुम ने कहा भाजपा गाँधी जी गाली देने वाली पार्टी है इसको सबक सिखाने को समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना बहुत जरुरी है। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै० इफ्तेखार हुसैन के जल्द स्वास्थ लाभ को सभी से प्रार्थना करने की अपील की। कार्यक्रम मे इसरार अन्जुम, महेन्द्र निषाद, मोइन हबीबी, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, भोला पाल, वजीर खान, सै० मो० अस्करी, इन्दू यादव, निर्मला यादव, मीनू खत्री, सावित्री सिंह, मालती यादव, सुनीता यादव, सुरेश श्रीवास्तव, सै० आसिफ आदि उपस्थित रहे।

No comments