Breaking News

कुशवाहा बंधु ने नकाली धम्म पद यात्रा शिक्षा, शांति व सद्भाव का दिया संदेश

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। कुशवाहा बंधु प्रयागराज के तत्वावधान में माघ मेला शिविर के लोगों ने रमेश चंद कुशवाहा व प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, मैत्री, शांति सद्भाव का संदेश जन-जन को देने के लिए  धम्म पदयात्रा हर्षवर्धन मूर्ति तिकोनिया चैराहा से सैकड़ों नर नारी के साथ शुरू किया जो काली मार्ग बांध ढलान पीपा पुल नंबर 3  पार कर मेले में होते हुए सेक्टर 5 जीटी रोड चैराहा के बाय तुलसी मार्ग कुशवाहा बंधु माघ मेला शिविर में पहुंचकर समापन हुआ धम्म यात्रा में लोगों ने बड़ी उत्सुकता से शामिल हुए जिसमें रमेश चंद कुशवाहा, प्रियतम सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, उमाशंकर, सतीश कुशवाहा, श्यामसुंदर सिंह पटेल, गीता कुशवाहाष शारदा, रामेश्वर सिंह, अविनाश, विनय, विजय मौर्य आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे। लोगों ने धम्म यात्रा की प्रशंसा करते हुए पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया समापन के अवसर पर रमेश चंद कुशवाहा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया तथा यात्रा का विसर्जन हुआ।


No comments