Breaking News

चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा


 प्रातःकाल एक्सप्रेस
रखहा, प्रतापगढ़। बाउंड्री फांदकर घर के अंदर बनी पशुशाला से मवेशी खोल रहे चोर को गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे ग्रामीणों ने रात में पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कंधई थानाक्षेत्र के जगदीशगढ़ निवासी जगदीश पांडेय के घर शुक्रवार रात बाउंड्री फांदकर अंदर बनी पशुशाला से एक मवेशी चोर भैंस की रस्सी खोलने लगा। खटपट होने पर घर के अंदर सो रहीं महिलाएं अचानक उठ गईं तथा हल्ला गुहार मचा दिया। जिस पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मवेशी चोर को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। पकड़े गये आरोपित ने अपना नाम दीपक झा निवासी बिहार बताया। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। सूचना पर दीवानगंज चैकी की पुलिस पहुंची तथा ग्रामीणों के चंगुल से युवक को मुक्त कराकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लोगों के बीच चर्चा है कि यह मवेशी चोरों का गिरोह है। कुछ लोग इनके साथ और भी थे जो यहां से भाग निकले।एसओ कंधई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जगदीशगढ़ गांव से एक मवेशी चोर को पकड़ा गया है जिसके विरुद्ध पशुपालक की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की

No comments