Breaking News

सदियापुर फ्रेंड्स क्लब ने जीता खिताब, अभिषेक, अनुज और सौरभ चुने गए सर्वश्रेष्ठ

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। सदियापुर फ्रेंड्स क्लब ने एचएन सिंह क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर ठाकुर हर नारायण सिंह अंडर-25 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया।
डीएवी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में एचएन सिंह क्लब ने 20 ओवर में 153 रन (अनुज सिंह परिहार 105, विराट जायसवाल, आनंद सागर, अटल बिहारी राय, सूरज सिंह व अभिषेक यादव दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में सदियापुर फ्रेंड्स क्लब ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन (अभिषेक यादव 67 नाबाद, मनु राजा 36 अविजित, रंजीश कुमार 2ध्15) बना लिए। मुख्य अतिथि इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने पुरस्कार बांटे। अभिषेक यादव को मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर, अनुज सिंह परिहार को बेस्ट बैटर और सौरभ त्रिपाठी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव परवेज आलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर एचएन सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, प्रबंधक देवेंद्र सिंह चंदेल, प्रधानाचार्य सूर्यनाथ यादव, अजय गोविंद राव, रतन श्रीवास्तव एवं अनिल मौजूद रहे।

No comments