गीता पासी के प्रत्याशी बनाए जाने पर हुआ विरोध, बताया आयातित
प्रातःकाल एक्सप्रेस
मऊआइमा,प्रयागराज। विधानसभा सोरांव के सेक्टर व बूथ प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रत्याशी बदलने की माँग की है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी से आयातित प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं है। सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी गीता पासी के आमजनता से दूर रहने, व्यवहार एवं 2012 में अपनादल, 2017 में बहुजन और अब 2022 में सपा से धनबल के बल पर बनी प्रत्याशी की विश्वसनियता को लेकर सवाल उठाए गए। माँग की गई कि सपा के कर्मठ कार्यकर्ता व आवेदक को टिकट मिले तभी समाजवादियों का सम्मान होगा। बसपा के मतदाता तो खुद गीता पासी के दाँत खट्टे करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में कोई मूल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जो सर्वसमाज का भी वोट जोड़ देगा, वही सोरांव में समाजवादी झंडा लहरा पाएगा। इस मीटिंग में मुख्य रूप से जिला सचिव जवाहर यादव, ब्लाॅक मऊआइमा अध्यक्ष चंद्रबली यादव, ब्लाक होलागढ़ अध्यक्ष जावेद, ब्लाक अध्यक्ष बहरिया अशरफ अच्छे सहित सेक्टर प्रभारी व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments