मऊआइमा थाने पर तैनात दरोगा को एस एस पी ने किया सम्मानित
प्रातःकाल एक्सप्रेस
मऊआइमा,प्रयागराज। मऊआइमा थाने पर तैनात दरोगा द्वारा 2021में किए गए सराहनीय कार्यों जैसे अपराध नियंत्रण, घटनाओं का अनावरण आदि के लिए गणतंत्र दिवस पर एस एस पी प्रयजराज अजय कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मऊआइमा थाने पर तैनात दरोगा ताराचंद को यह सम्मान मिलने पर पुलिसकर्मी, साथियों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी का इजहार किया और इसके लिए एस एस पी प्रयागराज को धन्यवाद दिया। वहीं इस बाबत जब दरोगा ताराचंद से बात की गई तो उन्होंने इसे अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इस तरह की उपाधि विभाग के साथ ही साथियों को गौरान्वित करती है। अपने कतव्यों के प्रति और निष्ठा से कार्य करने में शाक्ति प्रदान करती है।

No comments