Breaking News

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर सपाईयों ने उनके चित्र पर चढ़ाए फूल


प्रयागराज। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चैक मे महानगर अध्यक्ष सै० इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। पुष्पांजलिक अर्पित करने के उपरान्त एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और उनके प्रसंग के किस्से सुनाते हुए युवाओं से प्रेणा लेने की नसीहत भी की गई। महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे वक्ताओं ने उनका स्मरण किया।लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने नाई समाज के प्रेणता कर्पूरी ठाकुर को देश का महान नेता बताते हुए कहा 1952 मे पहली बार विधान सभा चुनाव जीतने के बाद बिहार विधान सभा का चुनाव कभी नहीं हारे। कार्यक्रम में सै० इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव, महेन्द्र निषाद, मोईन हबीबी, सै० मो० अस्करी, राजेश शर्मा, शिवशंकर केसरवानी, सै० आसिफ हुसैन, अब्दुल्ला तेहामी, जयभारत यादव आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर कीडगंज के बीरेन्द्र जायसवाल ने सपा की सदस्यता भी ली।


No comments