Breaking News

अनशन स्थल पर मनाई गई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती


प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 552 वां दिन भी जारी रहा।
आज अनशन स्थल पर सामाजिक न्याय के पुरोधा सादगी की प्रतिमूर्ति समाजवाद के पुरोधा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक यादव, इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा, हरेंद्र यादव, मसूद अंसारी, नवनीत यादव, मनजीत पटेल, सत्येंद्र यादव, आनंद सांसद, अभिषेक पाल, कौटिल्य मिश्रा, राहुल यादव, ललित सिंह, आदित्य कुमार, ज्ञान गौरव यादव आदि लोग उपस्थित हैं।


No comments