आप के शहर दक्षिणी से प्रत्याशी डॉ0 अलताफ अहमद ने किया नामांकन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के शहर दक्षिणी के प्रत्याशी डॉ0 अलताफ अहमद ने नामांकन किया। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला इकाई के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सैकड़ों की संख्या में महिलाशक्ति के उत्साह को देखकर आम आदमी की शक्ति का सभी ने अहसास किया और यह विश्वास हो गया कि शहर दक्षिणी से डॉ0 अलताफ अहमद ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। महिला विंग, यूथ विंगष, माइनॉरिटी विंग, किसान प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ उपस्थित रहे और आम आदमी जिन्दाबाद, आम आदमी पार्टी जिन्दाबाद, केजरीवाल जिन्दाबाद, भ्रष्टाचार का एक ही काल केजरीवाल केजरीवाल, अलताफ नहीं यह आंधी है प्रयागराज का गांधी है, पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से इस बार चलेगी झाड़ू, हिन्दू-मुस्लिम सिक्ख ईसाई हम सब हैं भाई-भाई आदि का नारा लगाते रहे। प्रस्तावक के रूप में आप महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह एवं नेहा खान उपस्थित रहीं।
डॉ0 अलताफ अहमद ने कहा कि शहर दक्षिणी की जनता के लिए मैं समर्पित भाव से कार्य करने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहूंगा और यहां की जितनी भी स्थानीय समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का कार्य करूंगा। इस दौरान आशुतोष सेंगर चुनाव प्रभारी, संदीप यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक मोहम्मद कादिर प्रदेश महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ, सुल्ताना हनीफ ओझा प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ, डा.जावेद प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, चक्रधारी तिवारी यूथ विंग प्रदेश सचिव, शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष इशराक हाशमी, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम, ज्योति प्रकाश चौबे, नितिन सिंह पटेल, श्रद्धा चौरसिया आदि रहे।

No comments