माघ मेला : गिरिजा आश्रम की हुई महंताई- चादर
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। माघ मेला के सेक्टर 05 हरिचन्द्र मार्ग स्थित लालेश्वर आश्रम के शिविर में शनिवार को सुबह नौ बजे खोरसी कार्यक्रम आयोजित कियागया। इसमें स्वामी लालेश्वर आश्रम 05 मई 2021 को ब्रम्हलीन हुए थे। 16 संतों को भोजन और दान दक्षिणा हुई। शिविर मे स्वामी गिरिजाआश्रम की महंताई और चादर हुई। जिसमें दंडी स्वामी गिरजा आश्रम को महंती और चादर दी गयी। इस मौके पर अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्राश्रम महराज, महामंत्री पीठाधीश्वर स्वामी शंकर आश्रम सहित अन्य संतो ने स्वामी गिरिजाश्रम को महंताई और चादर किया। भण्डारे के सार कार्यक्रम संपन्न हुआ।

No comments