जगतगुरु स्वामी कृष्णाचार्य महाराज के शिविर में संत सम्मेलन आज
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। जगदगुरु स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ऋषिकेश का शिविर महावीर मार्ग - संगम लोवर मार्ग के चैराहे पर लगा हुआ है। शिविर में संत सम्मेलन शुक्रवार 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इसमें माघ मेले में आए हुए सभी संत, महात्मा शामिल होंगे। 5 फरवरी शुक्रवार को आचार्य श्री पाटोत्सव अर्थात पूज्य गुरुदेव स्वामी कृष्णाचार्य महाराज का धूमधाम से सुबह 9 बजे से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में संत महात्मा और बड़ी संख्या में शिष्य शामिल होंगे। यह जानकारी शिविर के व्यवस्थापक ने दी है।

No comments