शहर दक्षिणी मे रुके विकास कार्य को पटरी पर लाना मेरी पहली प्राथमिकता- रईस चन्द शुक्ला
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा शहर दक्षिणी से रईस चन्द शुक्ला को प्रत्याशी घोषित करने पर पत्रकारो से कहा की शहर दक्षिणी मे कोई भी विकास कार्य जमीनी स्तर पर नहीं दिखता। मुझ पर भरोसा रख कर अखिलेश जी ने मुझे क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्याशी बनाया है।मेरी पहली प्राथमिकता जनता के आशीर्वाद से विजयी होने पर सब से पहले शहर दक्षिणी के रुके विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर होगी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी रईस चन्द शुक्ला ने कहा अखिलेश यादव ने मुझ पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है तो उनके मान सम्मान को कायम रखने को मैं नाराज लोगों को मनाने भी जाऊँगा।कहा हमारे साथ सपा के पूरे संगठन के साथ अधिवक्ता व्यापारी किसान मजदूर सब हैं। उनहोने व्यापारीयों को भरोसा दिलाया की उनके रहते किसी व्यापारी का शोषण नही हो पाएगा। उनके आवास पर महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव वजीर खाँ, मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष एस पी यादव, व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दूर्गा गुप्ता, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव विजय गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी सै० मो०अस्करी, व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी, आकिब जावेद खान, मशहद अली खाँ, मो० अजहर, जामिन हसन, सौरभ यादव रामा, शिव कुमार यादव, रोहित समेत अन्य नेताओं ने रईस चन्द शुक्ला को समाजवादी पार्टी की ओर से शहर दक्षिणी का प्रत्याशी घोषित करने पर अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए बधाई दी।

No comments