Breaking News

शहर पश्चिमी से सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया नामांकन, कई और प्रत्याशियों ने भरे पर्चे


प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गुरूवार को प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शहर पश्चिम के भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थनाथ ने दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन कक्ष में जाकर परचा भरा। इसके अलावा, सोरांव सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार गीता पासी ने नामांकन किया। 2017 में उन्होंने बसपा के टिकट पर अपना दल (एस) को टक्कर दी थी।
शहर उत्तरी से बहुजन समाज समाज पार्टी के उम्मीदवार संजय गोस्वामी ने भी परचा भरा।
भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थनाथ सिंह दूसरी बार शहर पश्चिम से चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में उन्हें  इस सीट पर प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने सपा उम्मीदवार ऋचा और बसपा की दो बार विधायक रहीं पूजा पाल को हराकर विधायकी हासिल की थी। अतीक के गढ़ में पहली बार भाजपा की जीत के बाद सिद्धार्थनाथ सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही प्रदेश के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इस बार भी उन पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया गया है।

No comments