Breaking News

सिराथू में बोले जेपी नड्डा- जनता तय करे कि गुंडों के संरक्षक चाहिए या माफिया की दुश्मन


प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के बाद सिराथू में आयोजित सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गुंडागर्दी करने वालों की संरक्षक है। ये देश द्रोहियों को समर्थन देने वाले लोग हैं जबकि भाजपा राष्ट्र के लिए समर्पित लोगों का दल है। सभा में केंद्रीय मंत्रियों अनुप्रिया पटेल और धमेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में गुंडाराज खत्म किया गया है। जनता फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने वाली है।
भाजपा के राट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- सपा बसपा गुंडई का पर्याय है। इन दलों में देशद्रोहियों को समर्थन देने वाले लोग हैं। दूसरी तरफ भाजपा राष्ट्र के लिए समर्पित रहने वालों का दल है। अखिलेश यादव ने अपने शासन में आतंकियों को छोड़ा। उनके मुकदमे वापस लिए। बाद में उन्हीं अपराधियों को कोर्ट ने सजा दी। जनता तय करे किसके साथ जाएगी। अपने सम्बोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र के प्रदेश के विकास कार्यों को भी गिनाया।  विपक्ष जीतने और सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ता है। भाजपा सिर्फ कुर्सी के लिए नहीं विचारों के लिए काम करती है। हमने 1950 में ही कहा था कि एक देश एक विधान एक निशाना होना चाहिए। उसी दिशा में यह सरकार काम कर रही है। विपक्ष अब तक इस दिशा में नहीं सोच सका। मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को मुक्त कराया। हम राम लला का मंदिर बना रहे जब कि वो कारसेवकों पर गोली चलवाते हैं। जनता बताये क्या चाहिए आप को। सपा बसपा में सिर्फ कुछ लोगो का विकास होता था। भाजपा सरकार ने सब का साथ सब का विकास किया।

अनुप्रिया पटेल ने कहा- फिर मिलेगा जनता का साथ:
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने नामांकन सभा में कहा कि भाजपा और अपना दल का साथ जनता ने हमेशा मजबूत किया है। चैथी बार भाजपा और अपना दल चुनाव लड़ने जा रही है। यह साथ आप लोगों को बहुत पसंद है। 10 मार्च को जो नतीजे आएंगे तो हाय केशव की जीत पर मुहर लग चुकी होगी। लोगों का जुनून और उत्साह देखकर यह पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि परिणाम में जितना बड़ा योगदान भाजपा का होना चाहिए उससे बड़ा योगदान अपना दल का रहना चाहिए।
धमेंद्र प्रधान ने कहा- यूपी का फैसला पूरे देश में मान्य:

प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी जो फैसला कर देश उस पर चलता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी और योगी राज में गुंडे माफिया जेल में हैं। प्रयागराज में जो गुंडा दूसरों की जमीन पर जबरन कब्जा करता था, आज उससे जमीन खाली कराकर गरीबों के लिए आवास बनाया जा रहा है। 3रू50 लाख करोड रुपए किसानों के खाते में जाएगा। उन्होंने दोबारा प्रदेश में भाजपा और डबल इंजन की सरकार बनने का भरोसा जताया।
नामांकन कर बोले केशव- 2017 के बाद से यूपी में कानून का राज:
उप मुख्यमंत्री केशव बोले- 2017 के बाद कानून का राज आया है। गुंडा माफिया अब बिल में है। महिलाएं सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने घर घर विकाश पहुचाया है। 2014 से अब तक सपा की साइकिल पंक्चर है। आगे भी रहेगी

No comments