Breaking News

पश्चिमी बसपा प्रत्याशी ने बच्चों के अभिभावकों से मांगा वोट, नोएडा की तर्ज पर क्षेत्र व जनपद का होगा विकासरू लल्लन सिंह पटेल

      प्रातःकाल एक्सप्रेस
     प्रयागराज 3 फरवरी। शहर पश्चमी से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लल्लन सिंह पटेल ने गुरुवार को विधानसभा पश्चिमी क्षेत्र के कई मुहल्लों में जनसंपर्क करते हुए ग्लास फैक्ट्री पंतरवा स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर बुद्ध विहार के सभाकक्ष में चल रही प्रस्तुतिपरक शीतकालीन बहुजन बाल रंग कार्यशाला पहुचे। बसपा प्रत्याशी श्री पटेल ने प्रबुद्ध फाउंडेशन और डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) द्वारा आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात कर उपस्थित लोगों से अपने लिए वोट मांगा। बसपा प्रत्याशी ने  कहा कि प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था और मंहगाई, बेरोजगारी तथा भ्र्ष्टाचार से प्रदेश की जनता परेशान है। इन तमाम समस्याओं का निदान बीएसपी की मुखिया बहन मायावती ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधित्व के बावजूद शहर पश्चिमी का समग्र विकास नही हो सका। बसपा प्रमुख बहन मायावती जी के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनते ही न केवल शहर पश्चिमी अपितु प्रयागराज जनपद का चतुर्मुखी विकास नोएडा की तर्ज पर कराने का प्रयास होगा। हालाकि उन्होंने कहा कि बसपा कोई चुनावी वादा नही करती समय आने पर बसपा की सरकार सर्व समाज के  चतुर्मुखी विकास के लिए संकल्पवद्ध है। श्री पटेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र दीवान, अजेश गौतम पूर्व प्रधान, मुकेश सिंह कुशवाहा, सुशील गौतम, रामबृज गौतम, हीरालाल बौद्ध, रामलाल बौद्ध, अशोक बौद्ध, अनिल चंदी, अनिल मेम्बर आदि बसपाई जनसंपर्क में शामिल रहे।

No comments