Breaking News

सचिन श्रीवास्तव बने सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव


प्रातःकाल एक्सप्रेस
 प्रयागराज। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री संजय गर्ग ने टैगोर टाउन निवासी शौर्य दीप उर्फ सचिन श्रीवास्तव को प्रदेश इकाई में सचिव नामित किया है।सचिन श्रीवास्तव शहर उत्तरी से विधानसभा के टिकट के दावेदार रहे हैं। पार्टी ने उन्हें व्यापार सभा में पदासीन कर सम्मान दिया है। सचिन श्रीवास्तव को सपा नेताओं ने बधाई दी है।आज सपा के डिजिटल रूम में उनका सपा के वरिष्ठ नेताओं ने फूल मालाओं से लाद भव्य स्वागत किया। बधाई देने वालों में  दुर्गा गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रवि यादव एडवोकेट, दान बहादुर मधुर, सै० मो० अस्करी, विक्रम यादव, अरविन्द वर्मा, ओम प्रकाश बिन्द, अजय पटेल, आर. एन यादव, संत लाल वर्मा, दिनेश यादव, युवराज सिंह, महेन्द्र निषाद, शाहिद प्रधान, जामिन हसन आदि हैं।

No comments