प्रयागराज में सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद ने किया नामांकन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी और
आम आदमी पार्टी के कई प्रत्याशी आज शनिवार को प्रयागराज में नामांकन पत्र
दाखिल किया। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी, हाकिम
लाल बिंद, संदीप यादव शामिल रहे। आम आदमी पार्टी से डाक्टर अल्ताफ अहमद,
संजीव मिश्रा, पवन तिवारी, राम कुमार मिश्रा, कन्हैया लाल ने नामांकन किया।
इसी क्रम में कांग्रेस के प्रतापपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार संजय
तिवारी भी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 32 में नामांकन
की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सपा व आप के इन प्रत्याशियों ने किया
नामांकन: समाजवादी पार्टी से शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र से संदीप यादव
ने फूलपुर विधान सभा से मुज्तबा सिद्दीकी और हंडिया विधान सभा से हाकिम लाल
बिंद ने शनिवार को नामांकन किया। वहीं आम आदमी पार्टी से बारा विधान सभा
से कन्हैया लाल, शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र से डाक्टर अल्ताफ अहमद, शहर
उत्तरी विधान सभा सीट से संजीव मिश्रा, हंडिया विधान सभा सीट से पवन
तिवारी और मेजा विधान सभा सीट से राम कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल
किया।
भाजपा के कई प्रत्याशी सात को करेंगे नामांकन
विधान सभा चुनाव
के पांचवें चरण में प्रयागराज में मतदान होना है। प्रत्याशियों के नामांकन
की प्रक्रिया चल रही है। अब तक सिर्फ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
ने शहर पश्चिम विधान सभा सीट से पर्चा दाखिल किया है। मेजा विधान सभा सीट
से भाजपा की उम्मीदवार नीलम करवरिया, फूलपुर से प्रवीण पटेल, फाफामऊ से
गुरु प्रसाद मौर्य सात फरवरी को नामांकन करेंगे। इसी दिन भाजपा समर्थित
निषाद पार्टी के उम्मीदवार पीयूष रंजन निषाद भी पर्चा दाखिल करेंगे।
भाजपा ने अब तक प्रयागराज की तीन सीटों पर नहीं उतारे उम्मीदवार
नामांकन
में तीन दिन शेष हैं। बसपा ने ही सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।
सपा ने 11 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं लेकिन फाफामऊ विधान सभा सीट पर
उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। इसी क्रम में भाजपा ने शहर उत्तर, सोरांव
और प्रतापपुर विधान सभा सीट से प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। हालांकि सोरांव
और प्रतापपुर विधानसभा सीट सहयोगी दल अपना दल एस के खाते में चली गई है।
अपना दल एस ने भी उम्मीदवार नहीं घोषित किए हैं। शहर उत्तर सीट भाजपा किसी
मैदान में उतारेगी इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। कांग्रेस भी प्रत्याशियों
की स्थिति नहीं साफ कर पाई है। शहर पश्चिम, सोरांव, हंडिया, फूलपुर, मेजा,
करछना और कोरांव से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।

No comments