पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने प्रतापगढ़ में किया नामांकन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में प्रतापगढ़ जनपद में भी चुनाव है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। आज शनिवार को प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने भी अपना नामांकन किया। नामांकन स्थल अफीम कोठी में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। ड्रोन कैमरों से पुलिस निगरानी की जा रही है।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इसी पार्टी से कुंडा के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने शनिवार को नामांकन किया। नामांकन के बाद कहा कि कुंडा की जनता ने संकल्प लिया है कि इस बार जीत का अंतर डेढ़ लाख के पार होगा स पिछली बार का संकल्प था एक लाख के पार और जनता ने 104000 से जीत दिलाई थीस बोले कि हार और जीत का अंतर सम्मानित मतदाता ही तय करते हैं नेता नहीं स नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर निकले रघुराज प्रताप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कौन पार्टी कैसा उम्मीदवार उतारती है यह उसका अपना निर्णय होता है स अपने मुकाबले सपा से गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय संबंधित पार्टी का है वही जाने स बाकी फैसला तो जनता को करना है।
बसपा, सपा आदि के उम्मीदवारों का नामांकन
प्रतापगढ़ जिले की सात सीटों रामपुर खास, बाबागंज, कुंडा, विश्वनाथगंज, सदर, पट्टी, रानीगंज के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन हुआ। नामांकन की आखिरी तिथि आठ फरवरी को है। नौ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री, कुंडा के विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से रघुराज प्रताप सिंह आज नामांकन किया। उनके अलावा बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय त्रिपाठी सहित कई लोगों ने शनिवार को नामांकन किया।

No comments